..................... Shahrukh Khan wants 10 sequels to 'Don' - Hindi Filmibeat

1-2 नहीं डॉन के 10 पार्ट बनाना चाहते हैं शाहरुख

सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन सच यही है कि बॉलीवुड के बादशाह खान की चाहत है कि वह एक-दो नहीं डॉन' के 10 संस्करण बनायें। शाहरुख ने मंगलवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "फरहान अख्तर, रितेश सिदवानी, लारा और बोमन ईरानी का शुक्रिया.. मेरा अब तक का सबसे मजेदार फिल्म निर्माण रहा। उम्मीद है कि हम 'डॉन' के 10 संस्करण बनाएंगे।"

'डॉन 2', 2006 में आई 'डॉन' का अगला संस्करण थी। यह फिल्म 1978 में आई 'डॉन' का पुर्नसंस्करण थी। असली फिल्म के मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन थे।

इस समय किंग खान फरहान अख्तर की नई स्क्रीप्ट डॉन 3 के लिए तैयार हो रहे हैं। इस बार का डॉन ना तो यह कहेगा कि उसे 11 देशो की पुलिस खोज रही है और ना ही कोई यह कहेगा कि उसे जंगली बिल्लियां बहुत पसंद हैं। इस बार का ड़ॉन हो सकता है कि जींस-पैंट भी ना पहने और ना ही मार्डन डांस करे।

बल्कि इस बार का डॉन गुजराती बोलेगा और हो सकता है कि वह गरबा भी करे। क्योंकि इस बार फरहान अख्तर पर्दे पर गुजराती डॉन को पेश करने वाले है जिसके लिए वह पटकथा तैयार करने में लगे हुए हैं। जिसे लेकर खुद किंग खान काफी उत्साहित है और कहा जा रहा है कि इसलिए वह आजकल गुजराती वेश-भूषा, कल्चर पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X