..................... Shahrukh Khan wanted to show his kids old delhi flat but they just could not get in - Hindi Filmibeat

बच्चों को खास इस मकसद से दिल्ली ले गए शाहरुख..लेकिन...

By Shweta

शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल आज रिलीज हो गई है और दर्शकों को फिल्म पसंद भी आ रहा है। शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन में पिछले काफी समय से लगे थे और काफी व्यस्त भी चल रहे थे। लेकिन इन सबके बीच भी वो अपने बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताने में कोई कसर नहीं छोड़े।

[#Reaction: 'जब हैरी मेट सेजल'.. शाहरुख आपने ऐसा क्यों किया.. एक और फ्लॉप!]

हाल में शाहरुख खान को फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली जाना था। दिल्ली मतलब शाहरुख खान का शहर जहां वो पले बढ़े हैं। शाहरुख खान अपने साथ आर्यन, सुहाना और अबराम को भी दिल्ली लेकर गए। दरअसल शाहरुख खान अपने बच्चों को दिल्ली का पुराना घर दिखाना चाहते थे।

shahrukh-khan-wanted-to-show-his-kids-old-delhi-flat-but-they-just-could-not-get-in

शाहरुख खान प्रमोशन के बाद बच्चों को घर दिखाने के लिए लेकर भी गए लेकिन जब तक वो पहुंचे तबतक रात के 2:30 बज चुके थे और शाहरुख खान के पुराने फ्लैट में रह रहे परिवार भी सो चुके थे। शाहरुख खान ने उन्हें 2:30 बजे रात में उठाना सही नहीं समझा इसलिए उन्हें बाहर से फ्लैट दिखाकर वापस आ गए।

शाहरुख खान ने अपने फ्लैट के आगे एक क्यूट सा नोट भी छोड़ा कि "मैं पहले इस घर में रहता था और आप सभी सो रहे थे वरना मैं आपलोगों को जरूर डिस्टर्ब करता।" शाहरुख खान एक परफेक्ट पापा के साथ एक परफेक्ट जेंटलमैन भी हैं इसमें कोई शक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X