मल्लिका शेरावत के साथ खेलना चाहते थे शाहरुख खान? अब वीडियो हुआ वायरल तो हो गया बवाल!

shahrukh khan, mallika sherawat

कई बार लोग ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा कह जाते हैं कि बाद में वो खुद इस बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि मजाक में ही सही ये क्या मुंह से निकल गया। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सुपरस्टार शाहरुख खान का वायरल हो रहा है।

ये वीडियो काफी पुराना है और इसमें शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी नजर आ रही हैँ। इस दौरान शाहरुख खान ने कह दिया था कि वो भी मल्लिका शेरावत के साथ खेलना चाहते हैं। शाहरुख खान का इतना कहना था कि काजोल और रानी मुखर्जी हंसने लगती हैं।

बता दें कि ये कहानी कॉफी विद करण शो की है और इस दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान से पूछा था कि, "अगर आर्यन का क्रश मल्लिका शेरावत पर होता है, तो उसे आपकी सलाह होगी?" इसके शाहरुख खान ने कहा कि, "वह बहुत छोटी है। अगर उसे मल्लिका शेरावत पर क्रश हो जाता है, तो वह उसके साथ खेल रहा होगा तो मैं कहूंगा, 'क्या मैं भी कभी-कभी उसके साथ खेल सकता हूं?'

बस फिर क्या था सब हंसने लगते हैँ। हालांकि शाहरुख खान फिर कहते हैं, ''डर्टी माइंड्स मैं सिर्फ वीडियो गेम साथ में खेलने की बात कर रहा हूं।'' शाहरुख खान का ये मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान की सफलता से खुश हैं और आने वाले समय में कुछ बड़े धमाके करने वाले हैँ। उनकी फिल्मों की लिस्ट में जवान और डंकी जैसी फिल्में शामिल हैं और दोनों ही फिल्मों को लेकर लोग काफी खुश हैं। ऐसा कहा जा सकता है ये फिल्म रिलीज होकर धमाका करने वाली हैँ। एक बार फिर से कमाई के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan mallika sherawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X