मैं नमाज पढ़ूंगा, गौरी बिरयानी बनाएगी... शाहरुख खान ने पत्नी से सरेआम कही ये बात, मिल ऐसा जवाब कि..

Shahrukh Khan Namaz- Gauri Khan Biryani- शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी कितनी शानदार है और स्टार बनने से पहले ही शाहरुख खान ने उनके साथ शादी कर ली थी।
काफी कम लोग जानते हैं कि आज भी गौरी खान अपना धर्म फॉलो करती हैं लेकिन शाहरुख खान के साथ मिलकर वो काफी शानदार तरीके से परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। कुछ साल पहले शाहरुख खान को लेकर अफेयर्स की खबरें सामने आईं थीं लेकिन अब सबकुछ सही है।
लेकिन इस वक्त एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान ने गौरी खान से कुछ ऐसा कहा था कि वहां बैठे लोग हैरान हो गए थे। शाहरुख खान मुस्लिम हैं और गौरी खान.. लेकिन क्या वो बिरयानी बना लेती हैं? शाहरुख खान ने इस दौरान गौरी से ईद को लेकर कई बातें कही थीं।
मैं नमाज पढ़ूंगा...
शाहरुख खान इस दौरान एक प्रेस कॉंफ्रेंस में थे और लोगों से बातें कर रहे थे। शाहरुख खान ने किसी सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''हम ईद में नमाज पढ़ेंगे और हम कोशिश कर रहे हैं कि गौरी हमारे लिए बिरयानी बनाए।'' इसके बाद गौरी कहती हैं, ''इंशाअल्लाह।'' अब ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान और गौरी का ये वीडियो कितना पुराना है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
शाहरुख गौरी के इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट किया है। एक ने लिखा है, ''अंधभक्त आते ही होंगे।'' एक ने लिखा, ''यार शायद हमें भी ऐसा ही प्यार मिल जाएगा।'' एक ने लिखा, ''अंधभक्तों की आईडी के दिन मीट की दुकान बंद करने लगे हैं।'' एक ने लिखा, ''ये पूरे मौलाना और मौलानी बन रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''गौरी है इसीलिए तो स्टार है नहीं तो तू वही भिखारी रहता है दिल्ली का।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











