OUCH.. शाहरूख नहीं करना चाहते थे 'स्वदेस'.. इस फिल्म पर थी नजर!
हाल ही में huffington post को दिए इंटरव्यू में शाहरूख खान ने जाहिर किया कि वे आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेस' नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता था कि स्वदेस एक अच्छी फिल्म बन पाएगी। मैंने निर्देशक से इस बारे में बात भी की थी।

शाहरूख खान ने कहा, मैंने आशुतोष गोवारिकर को कहा था स्वदेस अच्छी फिल्म है, लेकिन फ्लॉप हो जाएगी। लेकिन उन्हें फिल्म पर विश्वास था। मैंने उनसे पूछा कि ये फिल्म तुम क्यों बनाना चाहते हो? तो आशुतोष ने कहा- क्योंकि मेरे पिता चाहते थे कि मैं ये फिल्म बनाऊं।
जब सलमान खान के घर शाहरूख ने गुजारी रात.. और फिर..
एक्टर ने कहा कि उन्हें इस फिल्म से बहुत खुशी मिली थी। इतना ही नहीं, बल्कि किंग खान ने एक और खुलासा किया है। शाहरूख ने कहा- मैं स्वदेस के बदले आशुतोष गोवारिकर के साथ जोधा अकबर करना चाहता था।
हम्ममम.. यानि की यदि आशुतोष शाहरूख खान की बात मान लेते तो हमें ना स्वदेस जैसी बेहतरीन फिल्म मिल पाती। और ना ही ऋतिक रोशन का जोधा अकबर..


Click it and Unblock the Notifications
