शाहरुख की चाहत एक ऐसी फिल्म बनाएं जिसका रीमेक बने।
शाहरुख खान हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज लॉंच पर नज़र आए। शाहरुख ने यूं तो इस इवेंट पर कई सारी बातें कीं और लोगों को काफी मजा भी आया लेकिन शाहरुख के होंटो से एक ऐसी बात निकली जो कि सुर्खियों में छा गयी और लोग इस बारे में बातें करने लगे। हुआ कुछ यूं कि शाहरुख खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी कुछ फिल्में भी इतनी बेहतरीन हों कि लोग उनका रीमेक भी बनाएं। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि फरहान अख्तर ने उन्हें देखा ओर कहा कि वो डॉन बन सकते हैं तो उन्होंने डॉन फिल्म की जोकि अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का रीमेक थी। इसके बाद शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार जैसे बड़े लीजेंड के साथ इस कवर पेज के लिए किये गये फोटोशूट से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर कीं जिन्हें सुनकर उनके फैन्स मुस्कुराने से खुद को रोक नहीं पाए।
फिल्फेयर मैगजीन ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कवर पेज पर शाहरुख खान, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें पब्लिश की है और इन सालों में इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों, बेहतरीन गानों, हिट डायलॉग और हिट एक्टरों के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। शाहरुख खान ने इस मैगजीन के कवर पेज के लॉंच के दौरान कई सारी बातें शेयर कीं। शाहरुख खान से मीडिया ने पूछा कि उन्होंने अभी तक डॉन जैसी बड़ी हिट रीमेक फिल्म की है क्या आगे भी वो कोई रीमेक फिल्म करेंगे। ऐसे में शाहरुख खान ने जवाब दिया कि फरहान अख्तर ने उन्हें देखा तो उन्हें लगा कि वो डॉन कर सकते हैं तो उन्होंने डॉन फिल्म की। अब वो चाहते हैं कि वो ऐसी फिल्म बनाएं जिनका रीमेक भी लोग बनाएं।
शाहरुख खान ने इवेंट के दौरान मनोज कुमार के साथ चल रही अपनी लड़ाई को लेकर भी बात की। मीडिया के पूछने पर कि आप एक तरफ जहां इतने बड़े बड़े सितारो के साथ इतने अच्छे रिलेशन बनाए हुए हैं वहीं मनोज कुमार आपसे खफा हैं इस बारे में आप क्या कहेंगे। शाहरुख खान ने कहा कि निर्माताओं से ये गलती हुई है कि जापान में उन्होंने वो दृष्य हटाए बिना ही रिलीज कर दी इसके लिए वो बहुत ही शर्मिंदा हैं और वो मनोज कुमार जी से माफी चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












