पापा यश की याद में कैटरीना संग कैटवॉक करेंगे शाहरूख खान
बॉलीवुड के बादशाह खान शाहरूख खान के लिए फिल्ममेकर यश चोपड़ा अपने पिता से कम नहीं थे। जिस तरह से एक बच्चे का भविष्य उसके पिता संवारते हैं ठीक उसी तरह से शाहरूख को बॉलीवुड का बादशाह बनाने में दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने शाहरूख की मदद की।
यश की अंतिम और साल 2012 की एक बड़ी हिट फिल्म जब तक है जान...से फिर सिल्वर स्क्रीन पर प्यार की खुशबू फैलाने वाले किंग खान यश चोपड़ा के जन्मदिवस पर उन्हें एक खास तरह से श्रद्दांजलि देंगे।
किंग खान रैंप पर 27 तारीख को यश चोपड़ा की 81वीं जयंती के मौके पर उनकी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ कैटवॉक करेंगे। शाहरूख ही इस शो के शोस्टॉपर होंगे।इस फैशन शो का आयोजन यश चोपड़ा की पत्नी पैमेला चोपड़ा हैं।
शाहरूख अकेले अभिनेता होंगे जो कि इस शो का हिस्सा होंगे। शाहरूख ने यश चोपड़ा के साथ 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' और 'जब तक है जान' में काम किया तो वहीं शाहरूख के करियर की अहम फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के निर्माता यश चोपड़ा ही थे तो फिल्म के निर्देशक यश के बेटे आदित्य चोपड़ा थे।
यश चोपड़ा हमेशा कहते थे कि शाहरूख उनके बच्चे जैसा है। वो उसे बहुत प्यार करते हैं तो बहुत डांटते भी है। यही नहीं शाहरूख ही वो खुशकिस्मत इंसानों में से एक हैं जिन्हें पिछले साल यश चोपड़ा के 80वें जन्मदिन पर उनका साक्षात्कार करने का मौका मिला था। तो वहीं यश चोपड़ा के निधन पर शाहरूख ने भीगी पलकों से कहा था कि आज मैं एक बार फिर से अनाथ हो गया। गौरतलब है कि यश चोपड़ा का पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को निधन हो गया था उन्हें डेंगू हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications
