सोशल मीडिया पर शाहरुख खान VS विराट कोहली करते हुए फैंस ने छेड़ी जंग

social media

social media: सोशल मीडिया पर अक्सर ही फैंस अपने अपने पसंदीदा सितारों के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं, और अपने फेवरट प्लेयर या सितारों के लिए अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शाहरुख खान और विराट कोहली के बीच जंग छिड़ गई हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, आईपीएल के 16वें सीजन से पहले विराट कोहली और शाहरुख खान के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। दोनों स्टार्स के बीच भले ही रिश्ते सुहाने हों, लेकिन इनके फैंस सोशल मीडिया पर आपस में खूब बहसबाजी कर रहे हैं।

शाहरुख और विराट, दोनों ही सितारों के फैंस अपने स्टार को सपोर्ट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि शाहरुख खान की एक्टिंग और वह दुनियाभर में मशहूर हैं वहीं विराट के फैन उनके स्टारडम और इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को बताते हुए उनको शाहरुख से बड़ा स्टार बता रहे हैं।

ट्विटर पर चल रहे इस झगड़े के बीच कई लोग लोगों के बीच सुलह कराने में लगे हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी का अपमान करने का इरादा नहीं है, विराट कोहली और शाहरुख खान दोनों ही भारत का गर्व हैं। दोनों ही देश को दुनिया में रिप्रेजेंट करते हैं, इस बचकानी लड़ाई को बंद कीजिए'।

तो वहीं शाहरुख खान के एक फैन ने लिखा, 'विराट कोहली खुद शाहरुख खान से प्रेरित हैं। कोहली के फैंस को आईपीएल में किडनी, फेफड़े और दिल जीतने पर ध्यान देना चाहिए, न कि 2011 में जन्मे स्टार विराट की तुलना लीजेंड शाहरुख खान से करना चाहिए।'

इसके अलावा एक दूसरे शख्स ने लिखा, शाहरुख खान विराट कोहली को खरीद सकते हैं और मन्नत के लॉन में अबराम के साथ खेल सकते हैं।' वहीं शाहरुख के फैन ने लिखा, शाहरुख खान विराट कोहली को खरीद सकते हैं और उन्हें मन्नत के लॉन में अबराम के साथ खेल सकते हैं।

तो इस पर कोहली के एक फैन ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया में एक लाख लोग कोहली का जाप करते हैं, जो शाहरुख के 35 साल के अभिनय करियर में किए गए किसी भी काम से बड़ा है।' इस तरह के सोशल मीडिया पर आज फैंस के बीच जंग लंबी छिड़ गई हैं और लगातार जारी है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान और विराट कोहली दोनों की काफी फेमस है, दोनों के चाहने वाले भी लाखों हैं। शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के एक बड़े सितारे हैं, उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं दुनियाभर में है, वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह भी देश के सबसे बड़े क्रिकेटरों में से एक हैं।

Read more about: social media
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X