अब बॉक्सऑफिस पर शाहरूख बनाम अजय मुकाबला
बॉलीवुड में जहां तीनों खान के बीच जंग जारी रहती है वहीं दूसरी ओर किंग खान और अजय देवगन के बीच भी एक कोल्ड वार चलता रहता है। हालांकि दोनों कभी एक -दूसरे की आलोचना नहीं करते हैं लेकिन दोनों ही बीच में कुछ तो ऐसा है जो दोनों से एक -दूसरे की तारीफ नहीं करवाता है।
लेकिन इस बार ऐसा कुछ हो रहा है जिसके कारण शाहरूख खान और अजय देवगन ना चाहते हुए भी एक-दूसरे के आमने-सामने आ खड़े हुए हैं। पंगा दोनों स्टार की फिल्म रिलीज को लेकर हुआ है। दरअसल मामला दिवाली पर आकर टिक गया है।

फिल्मी दुनिया में फिल्म को दिवाली पर रिलीज करना बहुत शुभ माना जाता है और यश चोपड़ा के लिए दिवाली हमेशा से लकी रही है इसलिए वो अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान को दिवाली पर लेकर आ रहे हैं लेकिन इसी दिन अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार भी रिलीज हो रही है। जिसके निर्देशक अश्विनी धीर हैं जिनके लिए भी दिवाली ही शुभ है।
पहले दोनों फिल्मों को आगे-पीछे रिलीज करने की बात की थी लेकिन अब दोनों फिल्में एक-साथ पर्दे पर पहुंचेंगी। एसओएस की टीम ने तो पहले आरोप लगाया था कि उन्हें अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए धमकियां मिल रही हैं लेकिन यशराज के जोरदार खंडन के बात मामला शांत हो गया था।
शाहरूख की फिल्म जब तक है जान ...के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया है ऐसे में अजय देवगन की फिल्म पर संकट मंडरा रहा है। जाहिर है जब बात पैसे और रूतबे की होती है तो बेटा भी बाप का दुश्मन बन जाता है, ये दोनों तो केवल फिल्मी हीरो हैं।
सन ऑफ सरदार एक एक्शन और हास्य फिल्म है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications