ट्विटर पर सुनिये शाहरुख की आवाज़!
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या हाल ही में एक करोड़ के पार पहुंच गयी। 10 मिलियन फॉलोवर्स पूरे करने से शाहरुख खान बेहद खुश हैं उन्होंने अपने सभी फैंस व चाहने वालों को ढ़ेर सारा धन्यवाद दिया है और इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने धन्यवाद के साथ ही साथ एक खूबसूरत तोहफा भी दिया है जो है उनकी आवाज़।
जी हां शाहरुख खान ने वॉयस ब्लॉग शुरु किया है और अपने इस ब्लॉग के जरिये उन्होंने सबसे पहले अपने सभी ट्विटर फॉलोवर्स को धन्यवाद कहा है। शाहरुख खान का पहला वॉयस मैसेज कुछ इस तरह है- "सभी को हेलो, मैं शाहरुख खान हूं। मैं अपना परिचय इसलिए दे रहा हूं क्योंकि आपमें से कई लोग मुझे टीवी पर सुन रहे होंगे, कुछ रेडियो पर और कुछ फोन पर। लेकिन ये पहली बार है कि आप लोग मुझे ट्विटर पर सुन पा रहे होंगे।"
"इसके लिए इससे बेहतर वजह क्या हो सकती है कि मैं आप सभी को आई लव यू बोलना चाहता हूं। आप सभी ने मुझे इतना प्यार दिया 10 मिलियन हार्टबीट्स ऑफ लव। मैंने ये वॉयस ब्लॉगिंग शुरु की है और मुझे बहुत डर लग रहा है। अगर आपको ये एक्सपीरियंस अच्छा लगा तो मैं वॉयस ब्लॉगिंग जारी रखुंगा। लव यू।"
शाहरुख खान के फैंस के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है कि वो अपने पसंदीदा सितारे को सुन सकेंगे। तो अगर आपको भी शाहरुख का ये अंदाज पसंद आया तो उन्हें जरुर जवाब दें औऱ बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। ताकि शाहरुख के और भी वॉयस मैसेजेंस आपको मिलते रहें।


Click it and Unblock the Notifications












