Shahrukh Khan: जवान की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, कटरा से वीडियो वायरल

Shahrukh Khan visits Mata Vaishno Devi temple: शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को दुबई में किया जाना है। इस बड़े मौके से पहले किंग खान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं, जहां से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। काफी कड़ी सिक्योरिटी के बीच शाहरुख खान को देखा जा सकता है।
खास बात है कि पठान की रिलीज से पहले भी शाहरुख खान ने वैष्णो देवी जाकर माता का आशीर्वाद लिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, अब जवान की रिलीज से पहले ही अभिनेता मंदिर पहुंचे हैं।
चेहरा छिपाकर, टाइट सिक्योरिटी के बीच मंदिर पहुंचे शाहरुख
रिपोर्ट्स की मानें तो, शाहरुख खान मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कटरा पहुंचे। उन्होंने एक हटल में कुछ देर आराम किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे वह भवन के लिए रवाना हुए। इसका वीडियो भी सामने आ चुका है, जो वायरल हो रहा है। शाहरुख ने व्हाइट टीशर्ट, ब्लू जैकेट पहन रखा है और उन्होंने अपना चेहरा मास्क से पूरी तरह से कवर कर रखा है।
बता दें, जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है। यह काफी बड़े स्तर की एक्शन फिल्म है, लिहाजा फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त चल रही है।
'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है। इनके अलावा, 'जवान' की स्टार कास्ट में रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा शामिल हैं।
बता दें, जवान इस साल शाहरुख खान की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले पठान के साथ किंग खान ने इतिहास रचा था। 544 करोड़ के साथ, वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। वहीं, अब जवान भी उसी राह पर चलती दिख रही है। इस फिल्म के साथ पहली बार किंग खान और डायरेक्टर एटली एक साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications