दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे 'मुंह बोले बेटे' शाहरुख..तस्वीर आप देखते रह जाएंगे
एक्टर दिलीप कुमार पिछले काफी समय लगातार बीमार हैं और कुछ दिनों पहले ही डिस्चार्ज होकर वो वापस घर आए हैं। कल 15 अगस्त के दिन शाहरुख खान दिलीप कुमार से मिलने उनके घर पर पहुंचे। अगर आपको पता ना हो तो बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानू शाहरुख खान को अपना मुंह बोला बेटा मानते हैं।
शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना भी दिलीप कुमार से मिलने पहुंची।दिलीप कुमार और शाहरुख खान की ये तस्वीरें आप वाकई देखते रह जाएंगे। ये दिल को छू लेने वाली तस्वीरें हैं।

शाहरुख खान अक्सर दिलीप कुमार से मिलने जाते रहते हैं। एक बार शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक इवेंट में सायरा बानू ने उनके गालों पर हाथ फेरते हुए कहा था कि "मैं चाहती हूं कि अगर मेरा कोई बेटा होता तो वो तुम्हारे जैसा होता।" शाहरुख खान आज भी उनकी ये बात नहीं भूले हैं।
Recommended Video

शाहरुख खान और दिलीप कुमार की एक और तस्वीर जो बहुत ही क्यूट है।


Click it and Unblock the Notifications













