शाहरुख खान ने अचानक दिया सरप्राइज..पहुंचे बच्चों के पास
शाहरुख खान बच्चों के अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। बच्चे उनसे मिलकर काफी खुश हुए।
शाहरुख खान इन दिनों दुबई में हैं। शाहरुख खान Be My Guest के सीक्वल की शूटिंग के सिलसिले में वहां पिछले कुछ दिनों से हैं। मंगलवार को शाहरुख खान अचानक दुबई में बच्चों के अस्पताल पहुंचे और वहां बच्चों के साथ काफी समय बिताया।
शाहरुख खान पूरे अस्पताल में घूम घूम कर बच्चों से मिले। उनके साथ पूरा वक्त बिताया और उनसे ढेर सारी बातें भी की। बच्चे भी शाहरुख खान से मिलकर काफी खुश थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वर्कर के साथ भी काफी समय बिताया और तस्वीरें खिंचवाई।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब शाहरुख खान इस तरह से बच्चों से मिलने पहुंचे हो।इसके पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुके हैं। शाहरुख खान हमेशा से कहते हैं कि बच्चों के साथ समय बिताना उन्हें काफी अच्छा लगता है । वो अपने बच्चों के साथ भी समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications