एसिड अटैक पीड़ितों से मिले शाहरुख खान..किया जज़्बे को सलाम!
बॉलीवुज के बादशाह शाहरुख खान ऐसिड अटैक में बचे लोगों से मिले। सभी महिलाएं शाहरुख से मिलकर काफी खुश हुईं।
शाहरुख खान को बादशाह यूंही नहीं कहा जाता। उनकी कुछ बातें ऐसी हैं जो उन्हें इस श्रेणी में रखती हैं। जैसे कि उनका दिल। जी हां..बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान हाल ही में एसिड अटैक में बचे लोगों से मिले। इनका नाम था रेशमा, ममता, सपना बसंती।

शाहरुख खान से मिलने पर इनके चहरे पर जो मुस्कान आई वो वाकई में देखने लायक थी। इन सबसे मिलने के दौरान की एक तस्वीर भी शाहरुख ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है।
शाहरुख ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ' "With my beautiful friends Reshma, Mamta, Sapna & Basanti. Thanks for coming over @makeluvnotscars".
यही नहीं इन सभी ने भी शाहरुख को तह दिल से शुक्रिया किया। इसका रिप्लाई करते हुए शाहरुख ने लिखा "@iamsrk thank you for giving the girls a day they will remember forever. They were ecstatic!".
शिवाय-ऐ दिल है मुश्किल ही नहीं..ये भी हुई थीं Clash..फिर भी सुपरहिट!
आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म डियर जिंदगी अगले महीने रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख आलिया भट्ट के 'लव गुरु' का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 25 नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में आलिया 4 लड़कों को डेट करती नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
