..................... Shahrukh Khan visit Vaishno Devi temple to offer prayer after umrah ahead of Pathaan Release। उमराह के बाद वैष्णो देवी में पूजा करने पहुंचे Shahrukh Khan, सामने आया यह खास Video - Hindi Filmibeat

उमराह करने के बाद वैष्णो देवी पहुंचे Shahrukh Khan! सामने आया यह खास Video

Shahrukh Khan Vaishnodevi

Shahrukh Khan at Vaishno Devi: शाहरुख खान हाल ही में सऊदी अरब में थे। इस दौरान उन्होंने उमराह भी किया था। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि, शाहरुख खान वैष्णो देवी मंदिर गए और दर्शन किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वैष्णो देवी मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि शाहरुख खान ने लोगों की नजरों से बचकर मंदिर में पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं और उनके पीछे पुलिस वाले भी चल रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स लगातार दावा कर रहे हैं कि ब्लैक हुडी पहना शख्स कोई और नहीं बल्कि किंग खान ही हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी शायद यही लगे कि ब्लैक हुडी में शाहरुख खान ही हैं।

वीडियो में शाहरुख खान पूरी तरह से खुद को हुडी से ढक कर रखे हुए हैं और आगे कई पुलिस वाले उनका रास्ता क्लीयर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे वीडियो में शाहरुख खान का चेहरा नजर कहीं नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शाहरुख खान के मंदिर पहुंचने के फैसले की सराहना की है और उनकी तारीफ करते नजर आए तो कई यूजर्स इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं।

बता दें कि आज ही 'पठान' फिल्म का 'बेशरम' गाना रिलीज हुआ है। इतना ही नहीं यह फिल्म भी जनवरी में रिलीज होने वाली है। अगला साल वैसे भी शाहरुख खान के लिए बेहद खास माना जा रहा है। 2023 में उनकी तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख खान वैष्णो देवी इसी वजह से पूजा करने पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X