फैंस की नाराजगी मिटाने 22 को पटना जायेंगे शाहरूख
अभिनेता किंग खान को दिल का बादशाह कहा जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो बहुत दिनों तक अपने चाहने वालों से दूर नहीं रह सकते हैं जिसकी बानगी दिखी तब जब बादशाह खान ने पटना जाने का ऐलान किया। शाहरूख अपने चाहने वालों को मनाने के लिए 22 तारीख को पटना पहुंचने वाले हैं।
फिल्मकार प्रकाश झा ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। वैसे पटना जाकर शाहरूख अपनी आने वाली फिल्म डॉन 2 का प्रमोशन करने वाले हैं। लेकिन किंग खान ने कहा कि वो अपने दौरे से पटना के रूठे लोगों को मनाने की कोशिश करेंगे और वो बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि वो इसमें कामयाब होंगे।
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना के पीएनएम मॉल पर लोगों ने जमकर हंगामा किया था यह सभी किंग खान के माल में ना पहुंचने के कारण नाराज थे।लोगों ने मॉल में तोड़-फोड़ की थी। जिसके रोकने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी थी। शाहरूख को मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ सुरक्षा कारणों से रोक लिया गया था जिसके चलते किंग खान पटना मॉल नहीं पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications












