फिर टूटी शाहरूख की दोस्ती, अब इन्हें दिखाया दरवाजा..
बॉलीवुड की दोस्ती में कब दरार आ जाए, पता नहीं चलता। खासकर जब बात शाहरूख खान पर आती है तो दोस्ती और दुश्मनी का आना जाना लगा रहता है। कभी सलमान- शाहरूख, कभी फराह खान तो कभी करण जौहर और शाहरूख की दोस्ती- दुश्मनी के किस्से हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार बात कुछ अलग है। इस बार खबर है कि शाहरूख ने म्यूजिक डाइरेक्टर्स विशाल-शेखर को दरवाजा दिखाया है।

शाहरूख खान और विशाल-शेखर की जोड़ी पिछले कई फिल्मों से चली आ रही थी। फिल्म ओम शांति ओम से लेकर हैप्पी न्यू ईयर तक, विशाल-शेखर की जोड़ी में शाहरूख की फिल्मों में यादगार संगीत दिया है। लेकिन आपको बता दें, शाहरूख की अगली फिल्म में विशाल- शेखर की जगह प्रीतम ने ले ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हमें प्रीतम का संगीत सुनने को मिलेगा।
पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!
गौरतलब है कि, शाहरूख और विशाल- शेखर के बीच रिश्तों में खटास उसी वक्त आ गई थी, जब चेन्नई एक्सप्रेस में लुंगी डांस को जोड़ा गया था। इसके बाद कुछ कुछ घटनाएं होती गई और आज इनकी दोस्ती में दरार साफ दिखाई पड़ती है। आपको बता दें, चेन्नई एक्सप्रेस की म्यूजिक भी विशाल-शेखर ने ही दी थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, शाहरूख और रोहित ने इन दोनों को हनी सिंह के गाने लुंगी डांस के बारे में जानकारी नहीं दी थी।
अब इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि चेन्नई एक्सप्रेस एल्बम में लुंगी डांस सबसे मशहूर गाने के तौर पर उभरा। लिहाजा, विशाल-शेखर में खलबली मचनी तो लाज़मी थी। लेकिन शाहरूख ने इस रूठने-मनाने के खेल को ज्यादा न बढ़ाते हुए अपनी अगली फिल्म में प्रीतम को किया in और विशाल-शेखर हुए आउट।


Click it and Unblock the Notifications











