वेलेंटाइन डे को लेकर अंधविश्वासी हैं शाहरूख
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख पर भी वेलेंटाइन का खुमार चढ़ गया है। शाहरुख ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सबको इस मुहब्बत के दिन की शुभकामना दी है और लिखा है कि मेरी दुआ है कि आप सभी को अपनी लाइफ में कोई खास मिले जो आपको हंसा सके, नचा सके, खुश रख सके, सभी को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।
वैसे वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले शाहरुख जूही चावला के साथ अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी लॉन्चिंग पर नजर आए थे। जब उनसे वेलेंटाइन डे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस मामले में थोड़े अंधविश्वासी हैं।
फिलहाल शाहरूख यशराज कैम्प के लिए कैट के साथ एक अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं वो भी जेल में। तो अगर आप सोच रहें होंगे की शाहरूख और गौरी खान इस वेलेंटाइन डे पर कुछ खास करन वालें है तो हम आपको बता दें कि शाहरूख इस वक्त जेल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications