..................... शाहरुख खान का अगला प्रोजेक्ट फाइनल? Shahrukh Khan upcoming project based on Prashant Kishor! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान का अगला प्रोजेक्ट फाइनल? बनेंगे प्रशांत किशोर बायोपिक का हिस्सा!

सुपरस्टार शाहरुख खान की चर्चा इस समय फिल्म पठान को लेकर हो रही है और इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से जारी है। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान फिल्म को लॉकडाउन के कारण रोक दिया गया था। हालांकि अब फिर से शूटिंग शुरु होने वाली है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है। पता चला है कि काफी जल्दी वो दूसरे प्रोजेक्ट को शुरु करने वाले हैं।

दरअसल पता चला है कि शाहरुख खान एक बायोपिक का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि प्रशांत किशोर पर आधारित होने वाली है। इंडियन एक्सप्रेस ने इसको लेकर एक रिपोर्ट पोस्ट की है जिसके बाद से ये काफी ज्यादा चर्चा में है।

shahrukh khan, शाहरुख खान

हालांकि इसको लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये संभव जरूर है। प्रशांत किशोर भारतीय राजनीति का एक बड़ा हिस्सा रहें हैं और उनको स्ट्रेटजिक के तौर पर भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X