फिल्मफेयर ने दिया मौका अमित जी को छूने का- शाहरुख खान
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने की खुशी में फिल्मफेयर मैगजीन ने अपने कवर पेज पर दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की तस्वीर पब्लिश की है और इस एडीशन को लॉंच करने के लिए शाहरुख खान को बुलाया गया। हालांकि अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार भी इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन दिलीप कुमार जी अपनी तबियत के चलते और अमिताभ अपनी व्यस्तता के चलते इस इवेंट का हिस्सा ना बन सके। शाहरुख खान ने इस इवेंट में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट के दौरान अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ अपने बेहतीरन एक्सपीरियंस को शेयर किया। शाहरुख खान ने मीडिया से अपने करियर को लेकर भी काफी बातें कीं और कहा कि वो कभी नहीं जानते थे कि वो इस ऊंचाई पर पहुंचेंगे लेकिन आज वो जहां हैं वहां पहुचंने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।
फिल्मफेयर मैगजीन के इस एडीशन में फिल्म इंडस्ट्री के इऩ 100 सालों मे सबसे ज्यादा हिट रही फिल्मों, गानों, एक्टरों और निर्देशकों को शामिल किया गया है। सबसे हिट डांस नंबर्स में शाहरुख खान की फिल्म दिल से का गाना चल छइंयां छइंया को शामिल किया गया है वहीं शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हिनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान के डायलॉग बड़े बड़े देशों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं सेनोरीटा को भी अब तक के सबसे ज्यादा फेमस डायलॉग की लिस्ट में डाला गया है। शाहरुख खान ने इस इवेंट के दौरान मुंबई में अपने सफर के बारे में बताते हुए कई ऐसी बातें बताईं जो कि किसी को नहीं पता होंगी।
शाहरुख खान बताया कि अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ फोटोशूट कराना उनके लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने ये भी कहा कि इस शूट के दौरान अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ कई ऐसे इंसीडेंट हुए जो आज भी उनके जहन में तरोताजा हैं। आइये जानते हैं कि इस इवेंट के दौरान और क्या क्या हुआ शाहरुख खान के साथ।


Click it and Unblock the Notifications