शाहरुख खान, घुटनों के ऑपरेशन के बाद 4 दिन रहेंगे छुट्टी पर!
किंग खान शाहरुख हमेशा ही अपनी फिल्मों के दौरान खुद को चोटिल करते आए हैं। इस बार भी फैंस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के घुटनों पर चोट आ गयी और जिसके बाद भी वो फिल्म की शूटिंग करते रहे ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो। लेकिन आखिरकार इस दर्द के चलते उन्हे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने घुटनों की सर्जरी करानी पड़ी।
गुरुवार को हुई इस सर्जरी के बाद किंग खान बिल्कुल ठीक हैं और आज वो अपने घर वापस जा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार शाहरुख खान को 4 दिनों के लिए घर पर आराम करने की सलाह दी गयी है। यानी कि उन्हें 4 दिन तक किसी भी फिल्म की शूटिंग करने की इजाजत नहीं है।
PROOF: ये नए KHAN शाहरूख नहीं सलमान का है रिप्लेसमेंट!
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर संजय देसाई ने कहा "शाहरुख खान के बाएं घुटने की सर्जरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मिस्टर खान दर्द की शिकायत कर रहे थे हमने कॉंट्रल वियर ऑफ पटेला की सर्जरी की है। पिछले कई सालों से एक ही जगह पर बार बार चोट लगने की वजह से उनका दर्द बढ़ता जा रहा था। अब वो ठीक हैं।"
शाहरुख खान के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इनके चहेते सितारे जल्द से जल्द ठीक होकर अपनी फिल्मों के सेट पर वापस लौटें ताकि उन्हें सुकून मिले।


Click it and Unblock the Notifications
