Shahrukh Khan Accident: लॉस एंजिल्स में सेट पर हुआ शाहरुख खान का एक्सीडेंट, तुरंत पहुंचे अस्पताल, हुई सर्जरी

shahrukh-khan-undergoes-surgery-rushed-to-hospital-after-accident-on-set-of-a-film-nose-bleeding

Shahrukh Khan Accident: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कथित तौर पर एक्टर अमेरिका में एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए और उनकी नाक पर चोट लग गई। इसके लिए अब उनकी एक छोटी सी भी सर्जरी हुई है।

Recommended Video

Shahrukh Khan का हुआ Accident, पहुंचे Hospital, Jawan की Shooting में हुए Injured, हुई Surgery!

इस साल पठान जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जब लॉस एंजिल्स में सेट पर उनकी एक छोटी दुर्घटना हो गई। हालांकि, किंग खान अब भारत वापस आ गए हैं और रिकवर कर रहे हैं।

शाहरुख के नाक में लग गई चोट, करानी पड़ी सर्जरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, "शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई। उससे खून बहने लगा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी टीम को डॉक्टरों ने सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और खून के बहाव को रोकने के लिए किंग खान को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी। ऑपरेशन के बाद, शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे देखा गया।" हालांकि, फिलहाल, शाहरुख खान ने या उनकी टीम ने आधिकारिक तौर पर इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

एक्शन फिल्म पठान से शाहरुख की जबरदस्त वापसी

इस साल शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से सिनेमाघरों में जोरदार वापसी की है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म को सभी से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

वहीं, अब सुपरस्टार की आने वाली फिल्मों में है- जवान और डंकी। एटली के निर्देशन में बनी जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है, वहीं राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी क्रिसमस के मौके पर दस्तक देने वाली है।

Read more about: shahrukh khan shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X