शाहरूख पैसे के लिेए सह रहे हैं दर्द
बॉलीवुड के बादशाह खान यानी की शाहरूख इन दिनों अपने कंधे के दर्द की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। लेकिन आईपीएल मैचों और अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की वजह से वह अभी अपनी सर्जरी नहीं करा सकते हैं क्योंकि दोनों ही जगह शाहरूख खान की प्रतिष्ठा और पैसे दांव पर लगे हैं। जिसकी वजह से शाहरूख खान का दोनों में समय देना बेहद जरूरी है।
किंग खान इस समय अपने कंधे के दर्द से काफी जूझ रहे हैं, असहनीय दर्द की वजह से परेशान शाहरूख को तुरंत डॉक्टरों ने कंधे की सर्जरी कराने की सलाह दी है। जिसके लिए वो भी जल्द ही यूएस जाने वाले हैं लेकिन सर्जरी के एक महीने बाद तक शाहरूख को बेडरेस्ट करना होगा जिसके कारण शाहरूख अभी अपनी सर्जरी नहीं करवाना चाहते हैं।
मालूम हो कि जहां शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन का काम बचा हुआ हैं वहीं दूसरी ओर आईपीएल मैचों में उनकी टीम कोलकाता नाईट राईडर्स जो कि पिछले साल की चैंपियन है, ने भी धमाल मचा रखा है। इसलिेए दोनों को छोड़ना किंग खान के लिेए आसान नहीं है। वैसे सुनने में आया है कि किंग खान जून के अंतिम सप्ताह में यूएस जा सकते हैं।
मालूम हो कि शाहरूख को कंधे में दर्द रॉवन फिल्म की शूटिंग के वक्त ही हुआ था जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी लेकिन एक बार फिर से उनका पुराना दर्द उभर आया है।


Click it and Unblock the Notifications
