शाहरुख की दो मांगे- ना किस करेंगे ना घोड़ा चलाएंगे!

By Sonika

बॉलीवुड के किंग खान अपनी शर्तों पर ही फिल्में करते हैं। शाहरुख खान द्वारा हर फिल्म साइन करने से पहले निर्माता के सामने दो शर्तें रखी जाती हैं अगर वो शर्तें पूरी हुईं तो वो फिल्म करते हैं वरना नहीं।

हाल ही में मिली खबर के अनुसार "शाहरुख खान के कांट्रेक्ट की दो शर्ते होती हैं पहला शाहरुख किसी भी हिरोइन के साथ लिपलॉक नहीं करेंगे और दूसरा वो घोड़ा नहीं चलाएंगे। ये दूसरी शर्त यानी की घोड़ा ना चलाने वाली तब से रखी जा रही है जबसे शाहरुख को बैक पेन की प्राब्लम हुई है"

कुछ साल पहले शाहरुख खान को अपनी रीढ़ की हड्डी में दर्द के चलते एक बड़े ऑपरेश से गुजरना पड़ा था। अपने इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए शाहरुख खान ने कहा मैं ठीक हूं लेकिन अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा। किसी को नहीं पता होता की जब तक जिंदगी चलेगी तब तक ये ऑपरेश अच्छा साबित होगा या बुरा। लेकिन हमेशा की तरह हमारी अंदर हर मुसीबत से लड़ने की ताकत होनी चाहिए।

खैर ये तो समझ में आता है कि शाहरुख खान घोड़ा चलाने से क्यों मना करते हैं लेकिन एक्ट्रेस को किस ना करने के पीछे क्या वजह ये तो सोचने वाली बात है। हमें तो इस शर्त के पीछे सिर्फ गौरी ही वजह नजर आती हैं। क्योंकि अपने पति को जिसकी दीवानी बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवड अक्ट्रेसेस भी हैं उसे किसी और को किस करते देखना वाकई काफी मुश्किल होता होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X