जब शाहरूख ने अपनी चंद्रमुखी से कहा- 'बस तुम्हें देखता रहूं.."
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का ट्विटर कन्वरशेसन आपका भी दिन बना देगी। डालिए एक नजर।
शाहरुख खान भी कभी कभी अपनी हरकतों से दिल जीत लेते हैं। एक बार उन्होंने फिर से कुछ ऐसा ही किया। जी हां और शाहरुख खान पर आपको भी प्यार आ जाएगा। दरअसल माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान का ट्विटर पर बातचीत आपका भी दिल जीत लेगी।
जी हां अब हम आपको बताते हैं कि ये पूरा माजरा क्या है दरअसल माधुरी दीक्षित ने Throwback Thursday कर के देवदास के मार डाला गाने की एक तस्वीर डाली थी और इसके बाद शाहरुख खान ने उस तस्वीर पर रिप्लाई किया

शाहरुख खान ने कहा कि तुम्हें बैठकर परफॉर्म करते देखना वाकई मजेदार था..एक एक्टर के तौर पर मेरा सबसे फेवरिट टाइम..बस देखता रहूं।उनका ये क्यूट मोमेंट देखकर आप भी मुस्कुरा ही उठेंगे और हो सकता है आपको माधुरी दीक्षित-शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय की देवदास दोबारा देखने का मन कर जाए।
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं जिसमें देवदास, दिल तो पागल है, हम तुम्हारे हैं सनम, कोयला जैसी फिल्में शामिल हैं।दोनों के फैन्स तो बस यही चाहते हैं कि दोनों साथ में और भी फिल्मों में नजर आएं। हालांकि माधुरी दीक्षित अब बहुत ही कम फिल्में करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications

