#JustIn: ये आज का सबसे क्यूट खान धमाका है....इंतज़ार होगा मुश्किल!
शाहरूख खान स्टारर जब हैरी मेट सेजल का अगला गाना जल्दी ही बाहर आने वाला है। गाने को गाया है अरिजित सिहं ने और इसके म्यूज़िक डायरेक्टर हैं प्रीतम। लेकिन अब आते हैं गाने की सबसे दिलचस्प बात पर। ये गाना है बारिश का गाना। उफ्फ यानि कि बारिश में भीगते शाहरूख खान।
गाने की एक झलक शाहरूख खान ने अपने ट्विटर पर दी है और इसके बोल भी साथ में ही लिखे हैं। गाने के बोल हैं - इधर का ही हूं मैं, उधर का रहा। सफर का ही हूं मैं, सफर का रहा। अब इस गाने से शाहरूख कितनों का दिल जीतते हैं, देखिए।

गौरतलब है कि बारिश और शाहरूख खान का बड़ा पुराना रिश्ता है। चाहे वो कुछ कुछ होता है का शाहरूख - काजोल रेन डांस हो या फिर माधुरी दीक्षित के साथ दिल तो पागल है में चक धूम करना।
शाहरूख खान और बारिश का साथ काफी पुराना है। अब उनका ये नया बारिश वाला गाना, आग लगा पाता है या नहीं ये तो देखना होगा। क्योंकि बॉलीवुड में बारिश और गाना हमेशा से सबका फेवरिट रहा है।
बारिश से सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? रोमांस ना। आपकी कोई गलती भी नहीं। सारी गलती है हमारे सुपरस्टार्स की जिन्होंने बारिश और रोमांस को साथ में ऐसे जोड़ दिया है कि बस बारिश देखते ही आप भी रोमांटिक होने लगते हैं।
तो चलिए एक बार फिर से ताज़ा करिए नए ज़माने के बेस्ट Rain रोमांस गाने। शाहरूख को इनसे टक्कर लेनी होगी। वैसे नीचे कमेंट बॉक्स में बताइएगा ज़रूर कि कौन सा Rain Song है आपका फेवरिट -


Click it and Unblock the Notifications