दामिनी की लड़ाई में शामिल हुए शाहरुख, चाहते हैं न्याय

भले ही दामिनी खुद जिंदगी की लड़ाई हार गयी हो लेकिन उसकी मौत खाली ना जाए इसलिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता तक आगे आ रही है। हर कोई चाहता है कि दामिनी के अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले और उनकी सजा इतनी भयानक हो कि अगली बार कोई भी इंसान इस तरह की वारदात करने से पहले सौ बार सोचे। शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा मुझे इस बात का दुख है कि "हम उसे बचा नहीं सके लेकिन उस लड़की के अंदर बहुत हिम्मत थी। वो आवाज हमें चीख चीख कर कह रही है कि रेप कोई गलती नहीं है। हमारे समाज और कल्चर ने सेक्सुएलिटी को जिस तरह से परिभाषित किया है रेप उसी का वास्तविक स्वरुप है। मुझे बहुत दुख है कि मैं इस समाज और इस सभ्यता का एक हिस्सा हूं। मुझे दुख है कि मैं एक मर्द हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं इस आवाज के लिए लड़ूंगा। मैं हर एक महिला की इज्जत करुंगा ताकि मेरी बेटी को भी इज्जत मिले।"
कुल मिलाकर शाहरुख खान ने कहा है कि वो हर एक लड़की की इज्जत करेंगे ताकि उनकी खुद की बेटी को समाज में इज्जत मिले। दिल्ली गैंगरेप केस ने दिल्ली से लेकर देश के हर एक कोने तक के लोगों की नीदें उड़ी हुई हैं। आम लोग के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए हैं। बिपाशा बासु तक ने हाल ही में एक पार्टी के दौरान कहा कि कोई अजनबी उनकी तरफ अगर देखता है तो वो डर जाती हैं। शाहरुख की तरह अभिषेक भी अब एक बेटी के पिता हैं और वो भी इस केस को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने भी इस लड़ाई में आगे आने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications