REALLY: दीपिका के बाद इस एक्ट्रेस को मिला मौका.. शाहरूख की स्टूडेंट!
[गपशप] यदि किसी एक्ट्रेस को अपनी पहली ही फिल्म में शाहरूख खान के अपोजिट कास्ट कर लिया जाए, तो शायद इससे बेहतरीन बॉलीवुड डेब्यू की उम्मीद नहीं की जा सकती है। खैर, यही खास मौका है पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान को। एक्ट्रेस किंग खान के साथ फिल्म 'रईस' में दिखने वाली हैं।

राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रईस' अपने पहले टीजर के साथ ही काफी पॉपुलर हो चुकी है। बहरहाल, खबरों की मानें तो फिल्म में को-स्टार बने शाहरूख खान माहिरा खान से काफी इंप्रेस हैं और बतौर मेंटर माहिरा को गाइड भी कर रहे हैं।
सलमान खान ने इस फिल्म को कहा NO.. शाहरूख ने भर दी जान!
इससे पहले दीपिका पादुकोण ने शाहरूख के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी, जो आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में शामिल हैं। खास बात यह रही कि शाहरूख और दीपिका का रिश्ता सिर्फ ओम शांति ओम तक ही नहीं रहा। बल्कि हमें उन्हें और भी कई फिल्मों में साथ देखा और सभी सुपरहिट रहीं।
PICS: 'रईस' में ऐसे जबरदस्त दिखेंगे शाहरूख खान.. इंतजार.. इंतजार..
लिहाजा, अब जबकि शाहरूख माहिरा को गाइड कर रहे हैं तो क्या माना जा सकता है कि माहिरा भी बॉलीवुड में जल्द ही टॉप एक्ट्रेसस की गिनती में शुमार होने वाली हैं!
माहिरा भी बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हैं, लिहाजा किंग खान भी उनकी गंभीरता से इंप्रेस होकर फिल्मों के चुनाव में उनकी मदद कर रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














