..................... Shahrukh Khan turns choreographer for Jawan's 'Beqarar Karke', his first video doing viral - Hindi Filmibeat

Jawan के इस ट्रैक को खुद शाहरुख खान ने किया है कोरियोग्राफ! वायरल हो रहा उनका पहला वीडियो!

shahrukh-khan-turns-choreographer-for-jawan-beqarar-karke-his-first-video-doing-viral

Shahrukh Khan turns choreographer: शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में पॉपुलर रेट्रो गीत 'बेकरार करके' पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते देखना फैन्स के लिए एक सरप्राइज है। वीडियो में शाहरुख अपने बॉल्ड लुक में पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं जो उनके किरदार और भी दिलचस्प बनाता है।

एक सोर्स से हमें पता चला है कि, "यह शाहरुख खान ही थे जिन्होंने बैकग्राउंड में बज रहे "बेकरार करके" गाने के साथ इस खास सीक्वेंस में डांस करने का आइडिया लोगों के सामने रखा। यही नहीं उन्होंने इसके लिए डांस स्टेप्स की कोरियोग्राफी का जिम्मा भी खुद उठाया, जिसने पूरी तरह से इस सीन को बदल दिया और एंटरटेनिंग बना दिया।"

अब शाहरुख खान द्वारा तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड डांस मूव्स दर्शकों के बीच छा गए हैं। जी हां, किंग खान के ये डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं।

कोई शक नहीं कि, जवान के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म की प्रत्याशा को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है और अपने बड़े पैमाने से दर्शकों को दीवाना कर दिया है। जवान की इस झलक ने एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है।

एक्शन और इमोशन्स के एक परफेक्ट मेल के साथ, जवान का प्रीव्यू धमाकेदार सीन्स और एक शानदार पैमाने को प्रदर्शित करता है जो दर्शकों को और अधिक चाहने पर मजबूर कर देता है। एटली के निर्देशन में बनी, ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X