#Breaking - रिलीज के पहले लीक हुआ शाहरुख का ट्यूबलाइट कैमियो लुक
शाहरुख खान की ट्यूबलाइट के कैमियो का लुक लीक हो गया है।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और रिलीज के ठीक एक दिन पहले शाहरुख खान का ट्यूबलाइट लुक लीक हो गया है। हालांकि ये कहना मुश्किल है कि ये शाहरुख खान का रियल अवतार है या झूठ क्योंकि पहले शाहरुख खान की आधिकारिक तौर पर कोई तस्वीर नहीं आई है।
शाहरुख खान इस तस्वीर में सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। उनका ये अलग अवतार देखकर आप भी वाकई खुशी हो जाएंगे।आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म में एक जादुगर की भूमिका निभा रहे हैं। कबीर खान ने हाल में शाहरुख खान के कैमियो पर अपना बयान दिया था।

कबीर खान ने शाहरुख खान और सलमान खान के सीन पर कहा है कि "लोगों को ट्यूबलाइट अच्छी लगे या खराब मैं ये गारंटी लेता हूं कि शाहरूख - सलमान का सीन देखकर लोग बहुत ज़्यादा खुश होंगे।जब शाहरूख और सलमान को एक साथ शूट करना था तो हर कोई इतना उत्साहित था कि पूरा सेट दर्शक बन गया था। किसी का ध्यान अपने काम पर नहीं था।
हर कोई चुपचाप वो सीन देखने में लगा हुआ था।" भई ये बात तो माननी पड़ेगी कि जब भी शाहरूख - सलमान साथ आते हैं, जादू तो हो ही जाता है। अब 23 जून को आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म होगा। बहरहाल, ट्यूबलाइट में शाहरूख - सलमान का सीन गारंटी है कि आप घर वापस मुस्कुराते हुए ही आएंगे। वैसे जानिए कब कब शाहरूख सलमान फैन्स के बीच बुरी तरह वायरल हुए -


Click it and Unblock the Notifications