सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को करारा झटका.. सोशल मीडिया पर हुई LEAK
फिल्म को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए.. और सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से शाहरूख खान की सीन ऑनलाइन लीक हो चुकी है। जी हां, फिल्म सीन की कुछ तस्वीरें लीक हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। और अब सीन की छोटी सी वीडियो क्लिप भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
सलमान, ट्यूबलाइट को छोड़ें.. ये रहा आज का तगड़ा DHAMAKA
कोई शक नहीं कि शाहरूख खान का कैमियो फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट है। सलमान फैंस से लेकर शाहरूख फैंस भी इस सीन का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सीन का ऑनलाइन लीक हो जाना फिल्म के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ यह वीडियो क्लिप 2-4 मिनट का है। जहां आप जादूगर बने शाहरूख यानि की गोगो पाशा को देख सकते हैं। साथ ही सलमान के साथ शाहरूख को काफी प्रभावित करने वाला सीन है।


Click it and Unblock the Notifications











