शाहरुख को राजपाल यादव बताकर...सोशल मीडिया में जमकर उड़ा ZERO का मजाक
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरों का अभी हाल ही में अनाउंसमेंट हुआ है। इसको साथ ही इस फिल्म का छोटा सा टीजर भी लॉंच कर दिया गया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर एक ओर जहां लोगों में शाहरुख के नए अवतार को देखकर उत्साह है तो कई लोगों ने शाहरुख का मजाक भी उड़ाना शुरु कर दिया है।

जी हां शाहरुख को जमकर इस फिल्म के नाम जीरो और उनके किरदार को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम जीरो है इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
इसको देखकर लोगों ने सोशल मीडिया में कहा कि शाहरुख के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि राजपाल यादव की फिल्म चुरा ली। किसी ने कहा है कि इस फिल्म की कॉपीराइट राहुल गांधी से खरीदनी चाहिए।
एक शाहरुख को गेम ऑफ थ्रोन्से के एक बौने किरदार का भाई भी बता दिया। आपको बता दें कि शाहरुख खान करीब 3 साल फिल्म रिलीज करेगे और ये फिल्म 2018 दिसम्बर में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications