सलमान खान से ज्यादा चहेते शाहरूख खान के, कारण क्या है?

एक बार फिर से शाहरूख खान ने अपने कट्टर राईवल सलमान खान की बैंड बजा दी है केवल अपनी फिल्म से ही नहीं बल्कि अपनी छवि से भी वह सलमान खान को बहुत पीछे छोड़कर आगे निकल गये हैं। आपको जानकर हैरत होगी की भारत के 16 बड़े शहरों के लोग सलमान खान को ही नहीं बल्कि शाहरूख खान को भारत का सबसे अट्रैक्टिव सेलिब्रिटी मानते हैं।

ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआरए) सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगों ने वोट किंग खान को किया और उसके बाद दूसरा नंबर अमिताभ बच्चन को मिला है। जबकि सलमान खान का नंबर इस लिस्ट में काफी पीछे है। जिससे जाहिर होता है कि केवल बॉक्सऑफिस हिट देने से कोई किसी का फेवरट नहीं बन जाता है।शायद सलमान खान पर चल रहे केस उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं इसलिए लोगों की नजर में सलमान से ज्यादा शाहरूख अच्छे हैं।

मालूम हो कि इस सर्वे लिस्ट में सिनेमा, खेल, सामाजिक-आध्यात्मिक, कारोबार और संगीत के क्षेत्र की 25 हस्तियों को शामिल किया गया था और देश के 16 शहरों में यह सर्वे कराया गया था जिसमें 18 साल के ऊपर के लोगों ने भाग लिया।

अभी तक इससे पहले जितने भी सर्वे हुए थे उनमें सलमान खान ने ही हर जगह बाजी मारी थी, चाहे सोशलनेटवर्किंग साइटस की लोकप्रियता हो या फिर मोबाइल सर्वे की, हर जगह केवल सलमान खान ही नंबर वन थे लेकिन लगता है कि साल 2013 शाहरूख खान के लिए किस्मत ही किस्मत लेकर आया है तभी तो जहां एक ओर उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने धमाल मचा दिया है वहीं दूसरी ओर उनकी लोकप्रियता में इजाफा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X