एक्टिंग ही नहीं कमाई में भी नंबर 1 शाहरूख खान: फोर्ब्स
साल 2013 बस कुछ दिनों का मेहमान है...इसलिए साल 2013 में किस सेलिब्रेटी ने कितना कमाया और कौन इस लिस्ट में नंबर वन रहा और कौन जीरो पर आ गया है इस बात का लेखाजोखा मशहूर बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स इंडिया लेकर आ गयी है। मशहूर बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सेलिब्रिटी की सूची जारी की है जिसमें एक्टिंग के बादशाह शाहरूख खान ने बाजी मारी है।
फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में शाहरूख खान को साल 2013 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला भारतीय व्यक्ति बताया है। फोर्ब्स के मुताबिक बादशाह की कमाई 220 करोड़ 50 लाख रुपए रही। इस लिस्ट में नंबर दो पर है युवा दिलों की धड़कन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, तीसरा नंबर मिला है सलमान खान को, जिनकी एक भी फिल्म इस साल रिलीज नहीं हुई बावजूद इसके 2013 में सलमान ने कुल 157 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की है।
इस लिस्ट में चौथा नंबर है भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का तो पांचवा नंबर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को जाता है, 6ठां नबंर अक्षय कुमार के नाम है जिन्होंने साल 2013 में 118.13 करोड़ रुपए सालाना कमाये, सातवां नंबर युवा दिलों की धड़कन क्रिकेटर विराट कोहली को मिलता है, जिन्होंने 57.31 करोड़ रुपए सालाना कमाये, आठवां नंबर रणबीर कपूर को मिला है जिन्होंने इस साल 68.58 करोड़ रुपए कमाये, नौवें नंबर पर एक मात्र फीमेल हैं जिनका नाम है कैटरीना कैफ जिनकी एक भी फिल्म रिलीज ना होने के बावजूद इस साल 63.75 करोड़ रुपए कमाये, 10वां नंबर जाता है बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन जिन्होंने इस साल कृष 3 के बदौलत 62.5 करोड़ कमाये।


Click it and Unblock the Notifications