#AskSRK में शाहरुख खान ने किए कई खुलासे, बताया सलमान की कौन सी फिल्म है उन्हें पसंद

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। 'पठान विवाद' और 'बायकाट पठान' ट्रेंड के बीच शाहरुख खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। शाहरुख खान ने शनिवार को Ask SRK सेशन रखा। बस फिर क्या था लोगों ने शाहरुख खान से सवालों की झड़ी लगा दी। यूजर्स और शाहरुख खान के फैंस ने उनसे कई सवाल पूछ डाले।
शाहरुख खान ने हर सवाल का हमेशा की तरह मजेदार अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख खान वैसे भी अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी #AskSRK में उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे भी किए तो कई लोगों को अपने जवाब से खुश कर दिया।
आप भी डालें शाहरुख खान द्वारा इस सेशन में की गई मजेदार खुलासों और दिलचस्प बातों पर एक नजर-

अवतार के लिए एक्साइटेड
एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि उनके तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम अपने पापा की अपकमिंग फिल्में पठान, जवान और डंकी में किस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने बताया कि वो फिलहाल 'अवतार' के लिए उत्साहित हैं।

सलमान की कौन सी फिल्म है फेवरिट
शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि उन्हें सलमान खान की कौन सी फिल्म सबसे अधिक पसंद है। इसके जवाब में शाहरुख खान ने 'बजरंगी भाईजान' का नाम लिया।

हाजिरजवाब शाहरुख
एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि 'पठान' के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में वो क्या सोचते हैं। इस पर शाहरुख खान ने कहा 'मैं इस बिजनेस में नहीं हूं। मैं आपका मनोरंजन और आपके चेहरे पर स्माइल लाने के बिजनेस में हूं।'

दूसरा गाना होगा मजेदार
शाहरुख खान ने इस सेशन में यह खुलासा भी किया है कि पठान फिल्म का अगला गाना भी मजेदार होगा। 'बेशरम रंग' पहले ही हिट हो चुका है और गाने को विवाद के साथ लोकप्रियता भी मिली है। वहीं, एक शख्स ने जब अरिजीत सिंह के बारे में पूछा तो शाहरुख खान ने कहा कि पठान फिल्म का अगला गाना अरिजीत सिंह का ही होगा। सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि आप अरिजीत सिंह के बारे में क्या सोचता हैं. इस पर एसआरके ने कहा, 'वे हीरा हैं. अगला गाना उसी की आवाज में है, उम्मीद है आपको पसंद आएगी।'


Click it and Unblock the Notifications