2018 के इस सुपरहिट डाइरेक्टर के साथ काम करेंगे शाहरुख खान, थ्रिलर फिल्म?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीराम राघवन ने कहा कि बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि मैं अपनी किसी भी फिल्म के लिए कभी भी अप्रोच कर सकता हूं। शाहरुख खान उनमें से एक हैं। मैं शाहरुख खान के साथ जरूर काम करना चाहूंगा। वहीं, अफवाह है कि अंधाधुन के बाद श्रीराम राघवन एक थ्रिलर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख हो सकते हैं।
फिलहाल इस रिपोर्ट से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जाहिर है इस जबरदस्त जोड़ी को सभी एक साथ आते देखना चाहेंगे। बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्मों के बाद श्रीराम राघवन सभी एक्टर्स भी विश लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं।

श्रीराम राघवन को एक्शन, रोमांस, संस्पेंस से भरी हुई फिल्मों के लिए जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार उनकी अगली फिल्म की जबरदस्त संस्पेंस से भरपूर होगी, जिसमें मुख्य भूमिका शाहरुख खान निभा सकते हैं। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।
फिलहाल शाहरुख खान ज़ीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जीरो के बाद शाहरुख राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' करने वाले हैं। जो कि 2019 के अंत तक रिलीज हो सकती है। ऐसे में श्रीराम राघवन के साथ उनकी फिल्म 2020 तक टल सकती है। वहीं, डॉन 3 भी अफवाहों में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











