ऋतिक रोशन के बाद, अब शाहरुख खान के साथ बिग बजट एक्शन फिल्म करेंगे ये निर्देशक?
कभी राजकुमार हिरानी, कभी अली अब्बास जफर और अब सिद्धार्थ आनंद; शाहरुख खान का नाम लगातार इन निर्देशकों की अगली फिल्म से जोड़ा जा रहा है। 2018 दिसंबर में आई फिल्म ज़ीरो के बाद शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लिहाजा, फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर बेसब्र हैं। अफवाहों की मानें तो वॉर की बेजोड़ सफलता के बाद सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म की जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी और इस फिल्म में होंगे शाहरुख खान। फिल्म को प्रोड्यूस करेगी यशराज फिल्म्स।

कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ होगी। शाहरुख ने स्क्रिप्ट भी सुन ली है और डेट्स भी लॉक कर लिया है। अप्रैल 2020 में इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications