पठान के बाद, मार्च से राजकुमार हिरानी की फिल्म शुरु करेंगे शाहरुख खान, मुंबई में एक बड़ा सेट तैयार!

लंबे समय से शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के फिल्म की चर्चा चल रही है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च से ये फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। शाहरुख फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मार्च से शुरु कर देंगे।

शाहरुख खान फिलहाल तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की पठान, एटली के साथ एक फिल्म और राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म। कोई शक नहीं कि ये लाइन अप बेहद शानदार है और फैंस को एक आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

shahrukh-khan-to-start-shooting-for-rajkumar-hirani-s-film-from-next-month

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान इसी महीने 'पठान' की शूटिंग खत्म कर देंगे। जिसके बाद राजकुमार हिरानी की फिल्म शुरु होगी। फिल्म के प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है।

फिल्म के महत्वपूर्ण शेड्यूल के लिए पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में भी होगी।

कनिका ढ़िल्लों ने किया था कंफर्म

कनिका ढ़िल्लों ने किया था कंफर्म

स्क्रीनराइटर कनिका ढ़िल्लों ने कंफर्म कर दिया है कि ये फिल्म बन रही है और वो इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी के साथ कनिका ढ़िल्लों ने पटकथा लिखी है।

कनिका ढ़िल्लों ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "हां! मैं अपनी अगली फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं! क्योंकि मैं उन सभी लोगों के साथ काम कर रही हूं जिन्हें मैं बहुत प्यार और सम्मान करती हूं। यह सुपर स्पेशल है! राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान और अभिजात जोशी।"

साथ करना चाहते थे काम

साथ करना चाहते थे काम

खास बात है कि शाहरुख और राजकुमार हिरानी लंबे समय से साथ काम करना चाह रहे थे.. लेकिन बात नहीं बन पाई। राजकुमार हिरानी ने मुन्नाभाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स के लिए शाहरुख को अप्रोच किया था.. लेकिन डेट्स की वजह से शाहरुख को इंकार करना पड़ा। अब आखिरकार दोनों साथ आए हैं।

'डंकी फ्लाइट' मुद्दे पर बनेगी फिल्म

'डंकी फ्लाइट' मुद्दे पर बनेगी फिल्म

ये फिल्म 'डंकी फ्लाइट' जैसे अहम विषय पर आधारित होगी। बता दें, जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में अवैध तरीके से जाकर बस जाता है, उसे 'डंकी फ्लाइट' कहते हैं। इस प्रक्रिया से कई देश जूझ रहे हैं। भारत के पंजाब में इस प्रक्रिया के जरीए कई युवा कनाडा और अमेरिका में जाकर बस रहे हैं।

सोशल ड्रामा

सोशल ड्रामा

फिल्म में शाहरुख़ भी एक ऐसे ही पंजाबी व्यक्ति का किरदार निभाने वाले हैं। इस सोशल ड्रामा में इस दौरान आने वाली समस्याओं और गैरकानूनी तरीके के बारे में बताया जायेगा। साथ ही इसमें उन ट्रैवल एजेंसियों पर भी बात होगी, जो युवाओं को विदेशों में अच्छी लाइफ का वादा करके लुभाने की कोशिश करते हैं।

शाहरुख के साथ दिखेंगी तापसी!

शाहरुख के साथ दिखेंगी तापसी!

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू के होने की खबर है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कुछ महीने पहले जब तापसी पन्नू से इस बारे में सवाल किया गया था, तो एक्ट्रेस ने कहा था-"जिस दिन मैं ये फिल्म साइन करूंगी, मैं अपने छत से चिल्ला चिल्लाकर इसका ऐलान करूंगी। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के साथ भला कौन काम नहीं करना चाहेगा!"

राजकुमार हिरानी का रिकॉर्ड

राजकुमार हिरानी का रिकॉर्ड

कोई दो राय नहीं कि राजकुमार हिरानी की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। खास बात है कि बतौर निर्देशक राजकुमार हिरानी की एक भी फिल्म आज तक फ्लॉप या ऐवरेज नहीं रही है। बल्कि हिट भी नहीं, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही है। ऐसे में शाहरुख खान और राजू हिरानी का एक साथ आना उत्साहित करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X