शाहरुख खान आज से शुरु कर रहे हैं एटली की फिल्म की शूटिंग? बड़ी खबर आई सामने!

किंग खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और पठान के अलावा एक फिल्म को लेकर खबरें तेजी से सामने आ रहीं हैं। पठान की बात करें तो इसको सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं और ये एक जासूसी थ्रिलर होने वाली है। लेकिन इस वक्त एक और निर्माता का नाम शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ रहा है। हम बात कर रहे हैं निर्माता एटली को जोकि एक एक्शन से भरपूर, अनटाइटल्ड ड्रामा बना रहे हैं।

इसके अलावा किंग खान की फिल्मों की लिस्ट में राजकुमार हिरानी की सोशल कॉमेडी भी शामिल है। एटली की फिल्म को लेकर अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान इस फिल्म की शूटिंग आज यानि 21 फरवरी से शुरु कर रहे हैं।

shahrukh khan, शाहरुख खान

पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग आज से जारी हो रही है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले शाहरुख खान निजी कारणों से ब्रेक लिया था। खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी स्टूडियो में एक बड़ा सेट लगाया गया है जहां एटली,

शाहरुख, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा ​​आज से फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन और नाटकीय हिस्से की शूटिंग करेंगे। खबरें यहां तक हैं कि शाहरुख खान इस फिल्म में डबल रोल में होंगे लेकिन इसको पूरी तरह से अफवाह बताया गया था।

शाहरुख खान इस फिल्म को 5 महीने के बाद फिर से शुरु कर रहे हैं और फैंस को उम्मीद है कि फिल्म से एक बड़ा धमाका होने वाला है। शाहरुख खान और नयनतारा को इस फिल्म में पहली बार साथ देखना लाजवाब होने वाला है। फिल्म के बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X