..................... Dunki के लिए 500 लोगों के साथ ये सीन शूट करेंगे शाहरुख खान? Shahrukh Khan to shoot a race sequence with 500 people for Dunki, update! - Hindi Filmibeat

Dunki के लिए 500 लोगों के साथ ये सीन शूट करेंगे शाहरुख खान? धमाकेदार अपडेट!

dunki

कई सालों के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनको लेकर कहा जा रहा है कि उनकी सभी रिलीज होने वाली फिल्में कमाल की साबित हो सकती हैं। हालांकि इस वक्त एक शानदार खबर फिल्म डंकी से सामने आ रही है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी बना रहे हैं और लंबे समय से इसकी चर्चा है। इस वक्त खबर आ रही है कि शाहरुख खान फिल्म डंकी के लिए रेस सीक्वंस शूट कर रहे हैं और इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है।

पता चला है कि इस रेस सीक्वंस में 500 लोग एक साथ नजर आने वाले हैं। अभिनेता बोमन ईरानी इस सीन में शाहरुख खान के साथ होंगे और ये सीन नाइट शिफ्ट में शूट किया जाएगा।

दरअसल कास्ट और क्रू ने सेट टाइमलाइन का पालन किया जिसे सुबह 6 से 8 बजे के बीच शूट करना था। शाहरुख खान इस फिल्म में किस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

डंकी के अलावा शाहरुख खान फिल्म पठान और जवान को लेकर बिजी हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जवान के लिए 30 दिन का शेड्यूल पूरा करने के बाद शाहरुख खान चेन्नई से मुंबई लौटे। अगले साल लगातार वो 3 धमाके करने वाले हैं और इसकी शुरुआत साल के पहले महीने में ही हो जाएगी।

पठान में शाहरुख खान एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैँ। फिलहाल फिल्म जवान और डंकी की रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X