..................... Shahrukh Khan to resume Pathan and Atlee film shooting after Aryan Khan's birthday | आर्यन खान के 23वें जन्मदिन के बाद शाहरूख खान शुरू करेंगे फिल्मों की शूट - Hindi Filmibeat

आर्यन खान के 23वें जन्मदिन के बाद शाहरूख खान शुरू करेंगे काम, अटली फिल्म और पठान की शूटिंग तय

आर्यन खान ड्रग्स केस का सीधा असर शाहरूख खान की भी प्रोफेशनल ज़िंदगी पर पड़ा था। एक तरफ, शाहरूख ने तत्काल अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी थी वहीं दूसरी तरफ उनकी अटली फिल्म की हीरोइन नयनतारा के भी फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब आर्यन खान की ज़मानत के बाद शाहरूख खान काम पर लौटने को तैयार हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान 13 नवंबर को आर्यन खान का 23वां जन्मदिन मनाने के बाद काम पर लौट सकते हैं। पहले, शाहरूख खान भारत में ही अटली की फिल्म का एक शेड्यूल पूरा करेंगे।

shahrukh-khan-to-resume-work-for-pathan-and-atlee-film-shooting-after-aryan-khan-s-23rd-birthday

इसके बाद शाहरूख खान पठान के लंबे शेड्यूल के लिए स्पेन रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि जब आर्यन खान गिरफ्तार हुए उस समय शाहरूख खान अटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शाहरूख ने काम से ब्रेक लिया लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं रूकी। शाहरूख के सीन, उनके बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे ने शूट किए।

काम पर पड़ा था असर

काम पर पड़ा था असर

आर्यन खान ड्रग्स केस के बीच शाहरूख खान काफी परेशान चल रहे थे और प्रोफेशनल स्तर पर भी अपने कमिटमेंट पूरे नहीं कर पा रहे थे। इस बीच शाहरूख खान ने अजय देवगन को भी सेट पर इंतज़ार करवाया लेकिन बना किसी जानकारी के शूट करने पहुंचे ही नहीं। अजय देवगन और शाहरूख खान, विमल इलायची के लिए एक साथ दीवाली स्पेशल एड शूट करने वाले थे। शाहरूख खान सेट पर नहीं पहुंचेंगे, इस बात की जानकारी, उनकी टीम ने नहीं दी थी। ऐसे में शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गई थी और सेट पर शाहरूख खान के लिए वैनिटी का इंतज़ाम भी कर दिया गया था।

ब्रांड पर भी पड़ा असर

ब्रांड पर भी पड़ा असर

शाहरूख खान जिस Educational App Byju’s का प्रचार करते थे, उस एप ने शाहरूख खान के एड चलाने बंद कर दिए हैं। तब तक के लिए जब तक कि आर्यन खान के केस पर कोई फैसला नहीं होता।Byju’s एप के इस फैसले का लोगों ने जमकर विरोध किया। इसमें शाहरूख खान के फैन्स से लेकर फिल्म और टीवी जगत के सितारे शामिल थे। कई फैन्स ने Byju’s की आलोचना करते हुए लिखा कि आपके ब्रांड को SRK की ज़रूरत थी तब आपने उनका इस्तेमाल किया और अब उन्हें कटघरे में खड़ा भी किया और सज़ा भी सुना डाली।

फैन्स का मिला सपोर्ट

फैन्स का मिला सपोर्ट

फैन्स ने भी इस बीच शाहरूख खान पूरा सपोर्ट किया। शाहरूख खान के घर के बाहर फैन्स पोस्टर लगा कर गए थे। वहीं आर्यन खान के घर लौटने पर शाहरूख खान के बंगले मन्नत के बाहर दिवाली मनाई गई। सोशल मीडिया पर भी शाहरूख खान और आर्यन खान को काफी सपोर्ट मिला। लगभग पूरी इंडस्ट्री शाहरूख खान के साथ मज़बूती से खड़ी दिखाई दी।

सलमान ने दिया पूरा साथ

सलमान ने दिया पूरा साथ

सलमान खान एक तरफ जहां शाहरूख खान के लिए टाईगर 3 की शूटिंग पोस्टपोन कर चुके हैं वहीं आर्यन खान की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही सलमान खान, शाहरूख खान से मिलने उनके घर मन्नत पहुंच गए थे। बाद में सलमान, अपने पिता सलीम खान के साथ भी कुछ बार मन्नत के बाहर दिखाई दिए। सलमान खान के वकील अमित देसाई आर्यन खान का केस लड़ते दिखाई दिए। आर्यन ने सलमान खान को हिट एंड रन केस से बरी करवाया था।

शाहरूख की हुई तारीफ

शाहरूख की हुई तारीफ

इस दौरान शाहरूख खान की बहुत तारीफ की गई। शाहरूख खान ना ही आर्यन खान के केस की सुनवाई के दौरान एक भी बार कोर्ट में पहुंचे जिससे कि केस पर कोई भी प्रभावित होने का आरोप ना लगाए। वहीं शाहरूख खान ने इस पूरे दौरान, अपना आपा नहीं खोया और शांति से आर्यन को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। मीडिया से दूर रहने के लिए शाहरूख खान ने मन्नत छोड़कर एक होटल में चेक इन कर लिया था और वहीं से आर्यन का सारा केस संभाल रहे थे।

समीर वानखेड़े पर लगे आरोप

समीर वानखेड़े पर लगे आरोप

कई लोगों ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को केवल शाहरूख खान को अटैक करने की साज़िश बताई। मीका सिंह ने पूछा कि क्या उस शिप पर केेवल आर्यन खान था? तो वहीं KRK ने पूछा कि NCB 20 लाख के टिकट खरीदकर केवल शाहरूख खान के लड़केे को गिरफ्तार करने गई थी। NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से साफ किया कि उनका शाहरूख खान को अटैक करने का कोई मकसद नहीं है। वो पिछले एक साल से ड्रग्स केस पर काम कर रहे हैं और कानून के दायरे में रहकर करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X