..................... Shahrukh Khan to resume Pathan shooting between son Aryan khan drug case। आर्यन खान ड्रग केस के बीच शाहरुख खान शुरू करेंगे पठान की शूटिंग - Hindi Filmibeat

आर्यन ड्रग केस के बीच 250 करोड़ की पठान के लिए शाहरुख ने लिया मुश्किल फैसला, जानिए क्या !

पठान की रिलीज आने वाले समय में शाहरुख खान के करियर के लिए काफी बड़े स्तर पर मायने रखती है। इसकी वजह यह है कि जीरो फिल्म की असफलता के बाद शाहरुख खान लगातार ऐसी कहानी का इंतजार कर रहे थे जो फिर से उन्हें एक बड़ी हिट साबित हो। इसी हिसाब से पठान को एक्शन, रोमांस के स्तर पर बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है।

लेकिन इस बीच ड्रग केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी ने जहां शाहरुख खान के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान के सामने ऐसे हालात हैं कि वो फिलहाल अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। आर्यन खान के जेल से बाहर आने के बाद शाहरुख का पूरा फोकस परिवार पर है।

shahrukh khan, pathan

यह साफ है कि आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी ने शाहरुख खान की ब्रैंड वैल्यू पर गहरा असर डाला है। इस बीच एक बार फिर से शाहरुख खान काम पर वापसी कर रहे हैं। आर्यन खान का केस अभी भी जारी है, साथ ही उन पर खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में काम पर लौटने का फैसला शाहरुख के लिए काफी कठिन है।

स्पेन में एक साथ दीपिका और शाहरुख खान

स्पेन में एक साथ दीपिका और शाहरुख खान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान जल्द ही स्पेन के लिए रवाना होंगे। जहां पर एक्शन के साथ काफी लार्ज स्केल पर एक बड़ा डांस सीन भी शूट होने वाला है। जिसका हिस्सा दीपिका पादुकोण होंगी। साथ ही काफी बड़े नंबर पर डांसर भी इस शूटिंग के लिए स्पेन जायेंगे। स्पेन में इसके लिए खास जगह को पसंद किया गया है। स्पेन में सेविले,मालोर्का, जेरेज डी ला फ्रोंटेरा जैसी कई खूबसूरत जगहों पर पठान की इंटरनेशनल शूटिंग पूरी की जाएगी।

तो कब होगी पठान की शूटिंग

तो कब होगी पठान की शूटिंग

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान रॅा एजेंट फिरोज पठान के रोल में हैं। जॅान अब्राहम निगेटिव भूमिका में हैं। यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि स्पेन जाने से पहले सलमान खान की सुल्तान में शाहरुख खान अपने कैमियो का काम भी जल्द पूरा करेंगे। इसके लिए मुंबई में ही सेट लगाया जाएगा जहां पर शाहरुख और सलमान साथ में शूटिंग करेंगे। मुमकिन है कि नवबंर के अंत या फिर दिसंबर की शुरुआत में शाहरुख खान पठान की शूटिंग के लिए स्पेन जा सकते है।

150 से अधिक डांसर्स के साथ

150 से अधिक डांसर्स के साथ

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के स्पेन के इस गाने को बड़े स्तर पर फिल्माया जाएगा जो कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद रोक दिया गया था। यह फिल्म का सबसे महंगा गाना भी माना जा रहा है। जिस पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। जहां पर 150 से अधिक डांसर्स को इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ स्पेन रवाना होंगे।

250 करोड़ से अधिक बजट

250 करोड़ से अधिक बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पठान पूरी तरह से शाहरुख खान को बतौर एक्शन स्टार पर्दे पर लेकर आने की योजना है। जिसकी झलक रईस में देखी जा चुकी है। उनका किरदार कहानी का मुख्य होगा। फाइट सीन और एक्शन से लबरेज पठान की यूएसपी शाहरुख खान और जॅान अब्राहम का एक साथ एक दूसरे के खिलाफ स्क्रीन पर दिखना होगा। शाहरुख खान ने इसके लिए अपनी बॅाडी पर भी काम किया है। 250 करोड़ से अधिक बजट के साथ पठान बनाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X