सिगरेट छोड़ने के लिए दौड़ रहे हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की सिगरेट पीने की आदत से उनके चाहने वाले और साथ ही उनका परिवार बेहद परेशान रहता है, लेकिन खुशी की बात ये है कि अब खुद शाहरुख खान भी अपनी इस गंदी आदत से छुटकारा पाने की पूरी कोशिश में हैं। शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है और उसमें कुछ ऐसी लाइनें लिखी हैं जिनके अनुसार ये साफ है कि शाहरुख अपनी इस सिगरेट पीने की आदत को जल्द से जल्द छोड़ना चाहते हैं।
शाहरुख खान ने अपनी इस आदत के बारे में सालों पहले कहा था मैं करीब 100 सिगरेट पी जाता हूं और मुझे नहीं नहीं आती। मैं खाना खाना भूल जाता हूं। तो आखिरकार अब वो वक्त आ चुका है जब शाहरुख को खुद भी इस आदत से होने वाले नुकसानों से खुद को बचाने की चाहत जागी है। शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसपर शाहरुख की तीन तस्वीरें हैं और उसपर लिखा है हम सिगरेट पीने वालों के साथ बात नहीं करते।
इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख ने ये भी जाहिर किया है कि वो किस तरह से सिगरेट छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कम से कम 100 मीटर तो दौड़ा हूं।.. अब आपको इसका मतलब भी बता दें असल में सिगरेट की तलब से छुटकारा पाने के लिए जॉगिंग एक अच्छा तरीका है। तो शाहरुख खान ने जॉगिंग करनी शुरु की है ताकि वो अपनी इस आदत से बाहर आ सकें।
खैर शाहरुख की बेटी सुहाना तो अक्सर ही अपने पिता की इस आदत को छुड़वाने के लिए मेहनत करती रहती हैं तो आखिरकार अपने पिता की इस कोशिश को देख सबसे ज्यादा उन्हें खुशी हो रही होगी। वैसे ये भी कहा जा सकता है कि अपने छोटे बेटे अबराम के आने के बाद भी शाहरुख के अंदर कई अच्छी आदतें देखी जा रही हैं। हमें उम्मीद है कि शाहरुख अपनी इस गंदी आदत से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकें।


Click it and Unblock the Notifications












