Fan में दिखेगा 17 साल का क्यूट 'राहुल'
राहुल...नाम तो सुना होगा। दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है, डुप्लिकेट हर फिल्म में शाहरूख का राहुल अवतार लोगों का दिल जीत चुका है। अब शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म फैन में भी राहुल के ही रूप में वापसी करेंगे।
जी हां, ये तो हम आपको बता चुके हैं कि फैन में शाहरूख खान का डबल रोल है जिसमें एक किरदार 17 साल के एक लड़के राहुल का है और दूसरा किरदार एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना का है। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शाहरूख खान ने बताया कि फिल्म में डबल रोल उनके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था।
ALSO READ: DDLJ SPECIAL: 11 चीज़ें जिनके बिना DDLJ रहती अधूरी!
लेकिन इससे भी ज़्यादा बड़ा चैलेंज होगा फिल्म की मेकअप, टेक्निकल और वीएफएक्स टीम के लिए। शाहरूख को एक 17 साल का लड़का दिखाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। फिल्म में शाहरूख के अपोज़िट सुपरमॉडल वलूशा डीसूज़ा को साइन कर लिया गया है। फिल्म यूं तो 14 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिलहाल फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications













