कैटरीना संग वैलेंटाइन डे मनायेंगे शाहरुख
मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस साल अपना वैलेंटाइन डे अपने बच्चों या बीवी गौरी के साथ नहीं बल्कि हॉट अदाकारा कैटरीना कैफ के संग मनायेंगे, वो भी मुस्कट में। जी हां शाहरुख और कैटरीना 14 फरवरी को वहां होने वाले एक शो में लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
फिल्म जब तक है जान के बाद से ऐसा पहला मौका होगा, जब शाहरुख और कैटरीना एक मंच पर साथ होंगे। वैलेंटाइन डे के मौके पर इस परफॉर्मेंस का उनका फैसला आज का नहीं है, बल्कि कई महीनो पहले ही प्लान कर चुके हैं। ईवेंट मैनेजर के अनुसार शो की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
इससे पहले शाहरुख ने नवंबर 2011 में दुबई में कैटरीना और प्रियंका चोपड़ा के साथ लाइफ परफॉर्मेंस दी थी। एक बार फिर से ऐसा ही मौका मिलने वाला है। कैटरीना की मैनेजर संध्या रामचंद्रन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कैटरीना मुस्कट में स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। इस मौके पर उनके साथ प्रीति जिंटा और मेरे ब्रदर की दुल्हन के कलाकार अली जफर भी होंगे।
अब आप सोच रहे होंगे कि बॉलीवुड के इस धमाल में सलमान खान होंगे कि नहीं। तो हम आपको बता दें कि उनके आने की चर्चा गर्म है, लेकिन सलमान की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
