स्मृति ईरानी की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे शाहरुख खान से मौनी रॉय तक, देखें बेहद खास तस्वीरें

Smriti Irani Daughter's wedding pics: केंद्रीय मंत्री और पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री स्मृति ईरानी शेनेल ईरानी की हाल ही में शादी हुई है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शेनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला से शादी की है। पिछले दिनों स्मृति ईरानी की बेटी की शादी और रिसेप्शन में कई बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स ने शिरकत की। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
मौनी रॉय ने शेनेल और अर्जुन की भी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कई स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एकता कपूर ने भी स्मृति ईरानी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में स्मृति ईरानी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, मौनी रॉय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान जहां इस तस्वीर में ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके अलावा मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार भी शादी की तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ मौनी रॉय ने बेहद खास अंदाज में शेनेल और अर्जुन को बधाई दी है।

नीली रंग की साड़ी
शेनेल ईरानी की शादी में मौनी रॉय भी साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही, शेनेल भी नीली रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- 'शेनेल और अर्जुन आप दोनों को बधाई! आप दोनों को जिंदगी के एक खूबसूरत यात्रा के लिए ढेरों बधाई।' इसके साथ उन्होंने स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा है, 'लव यू दी'।

एकता कपूर ने शेयर की तस्वीर
एकता कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एकता कपूर स्मृति ईरानी, जितेंद्र और उनके बेटे जो ईरानी के साथ नजर आ रही हैं। स्मृति ईरानी जहां साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं, एकता कपूर सूट में नजर आ रही हैं।

सूरज नांबियार-मौनी रॉय
मौनी रॉय शेनेल की शादी में अपने पति सूरज नांबियार के साथ पहुंची थीं। इस दौरान सूरज के साथ मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मौनी रॉय द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

9 फरवरी को रचाई शादी
स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी की शादी 9 फरवरी को सात फेरे लिए। दोनों की शादी राजस्थान के नागौर में बने 500 साल पुराने ऐतिहासिक खींवसर किले में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications