सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का कैमियो, 'पठान' से समय निकालकर जल्द करेंगे शूटिंग
धीरे धीरे सभी सितारे फिल्मों के सेट पर वापस लौट चुके हैं और शूटिंग शुरु की जा रही है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग भी 23 जुलाई से शुरु होने वाली है। इस शेड्यूल में फिल्म के विलेन इमरान हाशमी भी शामिल रहेंगे और कुछ अहम फाइट सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।
वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 में शाहरुख खान भी कैमियो करते दिखेंगे और वो अगले हफ्ते ही इसकी शूटिंग कर सकते हैं। शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन खबर है कि पठान की शूटिंग से समय निकालकर शाहरुख 'टाइगर 3' के लिए अपने कैमियो की शूटिंग भी पूरी करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 वहां से आगे बढ़ेगी जहां शाहरुख खान स्टारर 'पठान' की कहानी खत्म होगी। 'पठान' के क्लाइमैक्स के लिए सलमान ने कैमियो शूट किया है।
बता दें, यशराज फिल्म एक 'स्पाई थ्रिलर' यूनिवर्स बना रही है। जहां, वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, टाईगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और पठान के शाहरूख खान.. साथ नजर आएंगे। ये तीनों अलग अलग फ्रैंचाइजी होगी, लेकिन तीनों किरदार एक दूसरे से जुड़ते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications