Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: शाहरुख खान लॉन्च करेंगे करण जौहर की फिल्म का टीजर

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ, करण जौहर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्देशक के रूप में अपना 25वां वर्ष मना रहे हैं। कोई शक नहीं कि इस रोमांटिक- फैमिली ड्रामा फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
करण जौहर का सफर 1998 में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के साथ शुरू हुआ था, और अब 2023 में, वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ एक फैमिली ड्रामा के साथ तैयार हैं। खास बात है कि शाहरुख खान करण जौहर की 25 साल का सफर का जश्न मनाने के लिए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीज़र लॉन्च करेंगे।
बतौर निर्देशक रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की यह पहली फिल्म है और आलिया के साथ दूसरी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ पहली बार धर्मा प्रोडक्शन और धर्मेंद्र साथ जुड़े हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उससे पहले टीजर 20 जून को रिलीज होगा, इसके बाद एक गाना और जुलाई के महीने में बड़ा ट्रेलर होगा।
टीम ने फिल्म के लिए 40 दिनों के एक कड़े कैंपेन की योजना बनाई है और अब वे अपनी प्रमुख टीजर के साथ डिजिटल दुनिया में रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपनी स्टारकास्ट और म्यूजिक को लेकर काफी चर्चा में है। 1 मिनट-16 सेकंड के टीजर की बात करें तो यह फिल्म की भव्य दुनिया की एक झलक है, जिसमें दृश्य, स्टार-कास्ट और एक भावपूर्ण म्यूजिक दिखाई गई है। यह एक करण जौहर स्पेशल म्यूजिकल लव स्टोरी का वाइब देती है और दर्शकों को सिनेमाघर तक आने के लिए जरूर आकर्षित करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
