शाहरुख खान आईपीएल सेरेमनी में करेंगे हैप्पी न्यू ईयर का टीजर लॉंच!

Shahrukh khan to launch Happy New Year teaser at IPL Opening Ceremony
शाहरुख खान के लिए आईपीएल हमेशा से ही काफी महत्वपूर्ण रहा है। आईपीएल में पिछले साल शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रॉफी जीतकर शाहरुख खान को इतनी खुशी दी कि शाहरुख मैदान में ही खुशी के मारे डांस करने लगे। आईपीएल शाहरुख के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शाहरुख खान ने फैसला किया है कि वो अपनी इस साल रिलीज होने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का टीजर लॉंच आईपीएल की ओपनिंग सेरमनी में करेंगे। शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण भी इस सेरमनी में मौजूद होंगी। शाहरुख और दीपिका ने इस सेरमनी में एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देने का भी फैसला किया है।

हैप्पी न्यू ईयर फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, बोमन इरानी मुख्य भूमिका में हैं। पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म दीवाली पर ना रिलीज होकर ईद पर रिलीज हुई थी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉंस मिला। हालांकि दीवाली पर शाहरुख के फैन्स थोड़ा निराश रहे। लेकिन इस साल फिर से किंग खान दीवाली पर अपने फैन्स के लिए हैप्पी न्यू ईयर का तोहफा लेकर आ रहे हैं। शाहरुख खान के लिये ये फिल्म काफी स्पेशल है क्योंकि काफी समय बाद वो अपनी दोस्त और बॉलीवुड निर्देशक फराह खान के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख और दीपिका की हिट जोड़ी फिल्म में है।

साथ ही शाहरुख और अभिषेक बच्चन जो कि पहले भी कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं वो भी हैप्पी न्यू ईयर में नज़र आएंगे। आईपीएल 2014 की ओपनिंग सेरमनी 15 अप्रैल को यूएई में रखी गयी है और इस सेरमनी में शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज परफॉर्मेंस करने वाले हैं। शाहरुख खान ने फैसला किया है कि इसी सेरमनी में वो अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का टीजर रिलीज करेंगे। वैसे भी फिल्म की मार्केंटिंग करने में शाहरुख खान से कौन जीत सकता है। अपनी फिल्मों को मार्केट में कैसे बेचना है और प्रमोट करना है ये शाहरुख से बेहतर कौन जानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X