पठान के बाद शाहरूख खान की अगली फिल्म तय, अगस्त से शुरू करेंगे शूटिंग

शाहरूख खान अक्टूबर से राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम करने वाले थे लेकिन अब खबर है कि उस फिल्म के पोस्टपोन होने के बाद अब शाहरूख खान अगस्त से ही अटली की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। अटली, दक्षिण के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर हैं और काफी समय से उनकी अगली फिल्म के साथ शाहरूख का नाम जुड़ा है।

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म एक्शन फिल्म होगी और अटली कई बार शाहरूख के कहने पर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर चुके हैं। अब ये पूरी तरह तैयार है और जल्दी ही अटली अपना ऑफिस चेन्नई से मुंबई शिफ्ट करेंगे जिससे काम में कोई दिक्कत ना हो।

shahrukh-khan-to-kickstart-shooting-for-atlee-s-next-after-pathan-read-details-inside

फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होनी है इसलिए अटली, मई - जून से ही लोकेशन ढूंढने के काम पर लग जाएंगे। माना जा रहा है कि डबल रोल और ट्रिपल रोल वाली फिल्में बनाने में अटली को महारत हासिल है।

वहीं पठान में धुंआधार एक्शन करने के बाद शाहरूख खान भी एक्शन में मंझ चुके होंगे। ऐसे में अटली की फिल्म के साथ वो अपने एक्शन के स्तर को और ऊपर पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

शाहरूख खान की अगली फिल्म

शाहरूख खान की अगली फिल्म

काफी समय से गपशप गली में बात फैली हुई थी कि शाहरूख खान की अगली फिल्म तमिल डायरेक्टर अटली डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान पहली बार एक गर्म दिमाग आदमी के किरदार में दिखाई देंगे।

डबल रोल में दिखेंगे शाहरूख

डबल रोल में दिखेंगे शाहरूख

पहले इस फिल्म का नाम सनकी बताया जा रहा था। लेकिन फिलहाल तो सनकी नाम की फिल्म वरूण धवन कर रहे हैं। अटली की फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे जिसमें एक ऑफिसर और एक गैंगस्टर होगा।

विशुद्ध बॉलीवुड मसाला

विशुद्ध बॉलीवुड मसाला

इससे पहले शाहरूख खान एंग्री इमेज में नज़र आ चुके हैं लेकिन वो सारी ज़्यादातर निगेटिव भूमिकाएं थीं। ये फिल्म विशुद्ध देसी मसाला है जो शाहरूख खान को वापसी करने का मौका देगा।गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। इसका कारण था शाहरूख खान गलत दिशा में जाता करियर।

रोमांस के बादशाह

रोमांस के बादशाह

शाहरूख खान हिंदी फिल्मों में रोमांस के बादशाह कहे जाते हैं। उनकी आखिरी रोमांटिक फिल्म थी जब हैरी मेट सेजल जिसे डायरेक्ट किया था इम्तियाज़ अली ने लेकिन फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी।

शुरू हुआ कांड

शुरू हुआ कांड

शाहरूख खान के करियर का ये सारा कांड शुरू हुआ फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खूब चली लेकिन जो भी फिल्म देखने गया उसने लौटकर फिल्म को गालियां ज़रूर दीं।

आखिरी ब्लॉकबस्टर

आखिरी ब्लॉकबस्टर

शाहरूख खान के करियर की आखिरी अच्छी फिल्म थी चेन्नई एक्सप्रेस। हालांकि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरूख को देखकर लोगों को आभास हो गया था कि आगे का रास्ता शाहरूख खान के लिए काफी मुश्किल है।

सलमान भी नहीं आए काम

सलमान भी नहीं आए काम

शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। फिल्म ऐसी थी कि सलमान खान का कैमियो भी इसे डूबने से नहीं बचा पाया जबकि शाहरूख और सलमान एक साथ देखना दर्शकों का फेवरिट काम है।

कहां से कहां तक

कहां से कहां तक

बॉलीवुड में जब शाहरूख खान ने दीवाना के साथ एंट्री ली तो लोगों ने उन में संभावनाएं देखी और फिर दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के साथ वो सबके दिलों पर राज करने लगे। अब बॉलीवुड अपने इसी रोमांस किंग की वापसी का इंतज़ार कर रहा है।

बदला ट्रैक

बदला ट्रैक

शाहरूख खान ने अपना ट्रैक बदला फरहान अख्तर की डॉन के साथ। इसके बाद रईस में भी वो ग्रे शेड में नज़र आए और लोगों को पसंद भी काफी आए।

किंग खान की वापसी

किंग खान की वापसी

अब बस दर्शकों को इंतज़ार है कि शाहरूख खान की वापसी पठान वापसी का। इसके बाद अटली और फिर राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर शाहरूख खान वापस किंग खान बनने की तैयारी में जुट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X